महोबा, फरवरी 26 -- महोबा, संवाददाता। शादी समारोह से खाना बनाकर लौट रही पांच महिलाओं को एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे पिकअप वाहन को पुलिस ने हमीरपुर जिले के मौदहा में पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में गुरुवार को कुछ महिलाएं खाना बनाने गई थीं। खाना बनाने के बाद शुक्रवार तड़के तीन बजे पांच महिलाएं घर लौट रही थीं। तभी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रिका देवी मंदिर गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप उन्हें रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इसमें नगर पालिका के पूर्व सभासद संतोष की मां 46 वर्षीय श्यामरानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.