बगहा, अप्रैल 14 -- संजय कुमार जमुनिया, एक संवाददाता। नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य मार्ग पर धनौजी गांव के पास मंगलवार को पिकअप ने बाइक सवार तीन समेत पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो समेत सड़क पर पैदल जा रहे चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। सहोदरा थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि हादसे में धनौजी गांव के स्व. विजय मांझी के पुत्र दिनेश मांझी (22) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे में धनौजी के ही चंचल राय (35), बासमती देवी (32), मुकेश महतो (33) और बलि मांझी (40) बुरी तरह घायल हो गये। पुलिस ने सभी को नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चंचल राय, बासमती देवी व मुकेश महतो की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.