हरदोई, अप्रैल 1 -- बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव बहुरवापुर के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने एक साथ दो बाइकों सवार दम्पति को टक्कर मार दी। इससे बरसोइया गांव निवासी जोगेंद्र और मंजू घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार किसी के चोट नही आई। पुलिस ने जोगेंद्र और मंजू को बावन सीएचसी में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष लोनार अजय कुमार गौतम ने बताया पिकअप को मौके पर बरामद कर लिया गया है। चालक भी हिरासत में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.