गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। महचाना-हेलीमंडी रोड पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रत्यक्षदर्शी महेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों नेवेश, ओमवीर और आकाश के साथ गांव महचाना में पिंटू नामक व्यक्ति के मकान पर मजदूरी करने गया था। शाम करीब 5:30 बजे जब वे काम खत्म कर पैदल हेलीमंडी रोड की साइड में चल रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आई। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चालक ने नेवेश, ओमवीर और आकाश को टक्कर मार दी। तीनों सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.