फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के सिवारा रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। नवाबगंज के समैचीपुर अठरैया निवासी कुछ लोग रविवार को सिवारा स्थित दामोदर के घर आयोजित एक बरसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे सभी लोग टेंपो में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन सिवारा रोड पर पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और निजी वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.