पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के हरिनगर एवं जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव की सीमा स्थित एनएच-527सी पर शुक्रवार देर शाम एसडीआरएफ को लेकर जा रही पिकअप वैन ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल टेंपो चालक को सीएचसी बोखड़ा पहुंचाया गया। वहां से जख्मी चालक को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मृतक बोखड़ा थाना क्षेत्र के खड़का उत्तरी पंचायत के गोगलक टोल, वार्ड एक स्व. अभिनंदन यादव के 30 वर्षीय पुत्र सज्जन कुमार था। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शनिवार शाम हरिनगर और बसंत के बीच एनएच-527सी पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.