पिकअप ने छात्रा को मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल
महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया-महराजगंज मार्ग स्थित रामपुरमीर गांव के समीप पुल से उत्तर मुख्य मार्ग के पास एक हादसा हो गया। पिकअप ने स्कूटी सवार युवती को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गयी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि एमए की छात्रा यह 20 वर्षीया युवती पूजा पुत्री सुग्रीव चौयारी स्कूटी से अपने घर परसामीर लौट रही थी। इसी दौरान पिकअप चालक ने उसे ठोकर मार दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एसओ विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.