सिद्धार्थ, अप्रैल 22 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहा पर कार को डीजे लदी पिकअप ने ठोकर मार दी इससे कार सड़क किनारे खाई में जा कर पलट गई। एक व्यक्ति को चोट आई है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र महादेव बुजुर्ग निवासी मोहम्मद शाहिद शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहा पर बाइक खरीदने आए थे। अभी वह कार से उतर ही रहे थे कि डीजे लदी पिकअप ने ठोकर मार दी इससे कार खाई में चली गई। मोहम्मद शाहिद को कमर में चोट आई है। पिकअप चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। यह भी पढ़ें- चांदडीह : स्कॉर्पियो-कार में टक्कर, कार चालक की मौत यह भी पढ़ें- सुपौल : मछली लदे पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा यह भी पढ़ें- जयनगर में डीजे वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल, रांची रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.