सिमडेगा, मई 12 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धर्मशाला गांव के समीप सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ओड़िशा की ओर से तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से जा रहे ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक तरगा निवासी ओस्कर बाघवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही जलडेगा थाना प्रभारी सकलदेव महतो एवं बांसजोर ओपी प्रभारी दिपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दि...