बदायूं, मार्च 8 -- बिल्सी। नगर में बस स्टैंड के पास शनिवार शाम अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और फल के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और फल सड़क पर बिखर गए। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार रचना पाल निवासी गढ़ौली, अनेक पाल निवासी पहाड़पुर, फईम निवासी मोहल्ला संख्या-8, फल विक्रेता अंकित कुमार और रामप्यारी निवासी कुदरनी घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित भीड़ ने पिकअप चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...