हाजीपुर, मार्च 2 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क पर कटहरा थाना क्षेत्र स्थित करौना पेट्रोल पंप के निकट एक पिकअप और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। वहीं पिकअप चालक टक्कर के बाद भागने में सफल रहा। राहत की बात ये रही कि ट्रैक्टर सवार चालक और एक मजदूर की जान सुरक्षित रूप से बच गई। यह दुर्घटना एक लाइन होटल के पास व पेट्रोल पंप के सामने घटी। इस बारे में जानकारी देते हुए लाइन होटल के मालिक शंकर राय ने बताया कि ट्रैक्टर कहीं ईंट पहुंचाकर मुजफ्फरपुर से महुआ की तरफ लौट रही थी कि महुआ से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही तेज पिकअप वाहन ने नियंत्रण खोते हुए दाहिने तरफ आकर ट्रैक्टर में जोर की टक्कर मारी। जिसके बाद पिकअप गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का पिछला दाहिना पहिया टूटकर अलग हो ग...