फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज दिल्ली-आगरा हाईवे पर जेसीबी कंपनी और एल्सन चौक के पास गुरुवार सुबह पिकअप की टक्कर से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। अचानक लेन बदलने के कारण पीछे से आ रही पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। इससे हाईवे पर एक करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा और ट्रैफिक रेंगता रहा।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब करीब 7:00 बजे पलवल से दिल्ली की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी के सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लेन बदल दी थी। अचानक लेन बदलने के कारण पिकअप चालक ब्रेक नहीं लगा पाया। जिससे पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। जिससे ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। इसके चलते हाईवे की एक लेन पूरी तरह प्रभावित हो गई और वाहन जाम में फंस गए। कुछ ही देर में पुल...