मोतिहारी, जून 24 -- सुगौली, निसं/निप्र। छपवा-बेतिया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नयका टोला गांव के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी एक टेंपो बेतिया से सुगौली की ओर आ रही थी। इसी दौरान फुलवरिया नयका टोला गांव के समीप सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। हादसे में टेंपो में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहनों से ...