अमरोहा, अगस्त 28 -- गजरौला में युवकों ने पिकअप रोककर चालक के साथ मारपीट कर उसके बैंक खाते से अपने खाते में रुपये डलवा लिए। जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लोटी निवासी हकीकत बीती 15 अगस्त को पिकअप में मुर्गे के पंख लेकर जा रहा था। आरोप है कि गांव ख्यालीपुर के पास कुछ लोगों ने पिकअप को रोकते हुए उसमें मांस होने की बात कही। इसके बाद हकीकत को उतारते हुए पीटना शुरू कर दिया। धमकाकर उसके बैंक खाते से कुछ रुपये अपने खाते में डलवा लिए। बाद में हकीकत को पिकअप के साथ जाने दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में गांव शहवाजपुर डोर निवासी रोहित, सादुल्लापुर निवासी निवासी पुष्कर, पप्पू, राहुल, शंकर, बॉबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...