कौशाम्बी, मई 31 -- सैनी थाना क्षेत्र के कनवार गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रविवार की सुबह वह किसी काम से अजुहा गए थे। लौटते वक्त अजुहा मंडी के समीप वितरीत दिशा से आई पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप है कि हत्या के इरादे से उनकी कार में टक्कर मारी गई है। उन्होंने अपने विपक्षियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...