पिकअप चालक पर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, मई 11 -- भरथना। जारपुरा निवासी मोतीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दामाद लाल सिंह पुत्र स्वर्गीय सोनेलाल निवासी ग्राम धनुआ थाना जसवंतनगर चार मई की शाम अपनी ससुराल साम्हों से बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम सीहपुर के पास सामने से आ रही पिकअप के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.