गंगापार, फरवरी 3 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव कोल्ड स्टोरेज परिसर स्थित अमूल दूध गोदाम में गाड़ी पर माल लोड करवा कर दो साथियों के साथ खड़े ट्रांसपोर्टर को पिकअप ने रौंदा। ट्रांसपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथियों को हल्की चोंट आई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में लिया है। सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ प्रसादपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण साहू (45) पुत्र शिवराम साहू सोरांव कोल्ड स्टोरेज परिसर स्थित अमूल दूध गोदाम में मां लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट खोल रखा है। लक्ष्मी नारायण सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.