बेगुसराय, मई 16 -- बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के एनएच-28 मालती के निकट शनिवार को तीन बाइक पर सवार पांच की संख्या में बदमाशों ने पिकअप चालक को जबरन रोककर मारपीट कर 10 हजार रूपए लूट लिए। साथ ही, मोबाइल व पिकअप के पिछले हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और बेखौफ होकर आराम से चलते बने। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना 112 पर दी गई। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित पिकअप चालक हरियाणा निवासी सुमित ने बताया कि वह पिकअप से फ्लेक्स छापने वाला प्रिंटिंग मशीन लेकर हरियाणा से भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान शनिवार को पहले बछवाड़ा टोल टैक्स के बाद पहले स्कार्पियों में सवार बदमाशों ने रोकने का इशारा किया, लेकिन वह आगे बढ़ता गया। मालती के निकट बदमाशों ने बेरीकेट लगाकर पिकअप को रोक दिया और फिर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने इस बाबत फुलवड़ि...