पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भदोही, अप्रैल 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।थाना क्षेत्र के उमरपुर, सारीपुर के पास मंगलवार को पिकअप के धक्के से घायल युवक की हुई मौत हो गई। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दिया। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवास निवासी राजेश कुमार ने गोपीगंज कोतवाली में तहरीर दिया। कहाक कि 21 अप्रैल को उनके छोटे भाई हरिओम तथा उसके मित्र ओमहरी यादव का गोपीगंज मार्ग पर उमरपुर सारीपुर में पिकअप से एक्सीडेंट हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद घायल हरिओम को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक रविन्दर कुमार बिन्द के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, युवक की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.