बस्ती, मई 11 -- नगर बाजार। थानाक्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रतापगढ़ जिले के थाना आसपुर देवसरा अंतर्गत अरैला नवाबाद निवासी अब्दुल हकीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र मोहम्मद आरिफ पिकअप चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था। आठ मई को वह गोरखपुर में माल उतारकर वापस लौट रहा था। आरिफ की पिकअप नगर बाजार थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से युवक की मौत में एफआईआर दर्ज टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्स्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.