पिकअप चालक की पत्नी तीन बच्चों के साथ गायब
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से आधार बनवाने के लिए घर से निकली पिकअप चालक की पत्नी और तीन बच्चे रहस्मय ढंग से गायब हैं। पिकअप चालक ने अहियापुर थाना में अनहोनी की चिंता जताते हुए अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के धारक पर आशंका जताई है। पुलिस को बताया है कि अकसर उसकी पत्नी इसी नंबर पर बात करती थी। बीते 15 मई की सुबह से गायब महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पिकअप चालक की पत्नी तीन बच्चों के साथ गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.