कन्नौज, अप्रैल 27 -- मकराना से झारखंड जा रहे एक युवक की पिकअप आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही यूपीडा के कर्मचारियों द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। राजस्थान प्रदेश के नागौढ़ जिला के मकराना गांव निवासी बबलू (45) पुत्र प्रकाशराम अपनी कार से अपने वाहन से झारखण्ड जा रहे थे। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे के फगुहा फट्टा के समीप उनकी पिकअप आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दि...