औरंगाबाद, मई 22 -- नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिकअप गाड़ी के चालक से मारपीट कर आठ हजार रुपए छीन लिए गए। इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। माली थाना क्षेत्र के साया गांव के रहने वाले छोटू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 21 मई को बारुण की तरफ से गाड़ी लेकर जसोईया ओवरब्रिज एलआईसी ऑफिस के पास एक सवारी को लेने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी वहां पहुंची जिसमें चार लोग सवार थे। कार में सवार लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसी दौरान एक पल्सर बाइक से भी लोग आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। गाड़ी की चाबी और उनके पास भाड़ा का आठ हजार रुपया था, जिसे छीन लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...