बुलंदशहर, जुलाई 9 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर भट्ठे के सामने बृहस्पतिवार की सुबह ट्रांसफार्मर से लदी पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार गाजियाबाद में तैनात पीएसी के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जवासा निवासी प्रशांत जाटव 41वीं बटालियन में सिपाही के पद पर गाजियाबाद में तैनात था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह प्रशांत का बुलंदशहर में कोई कार्य था। कार्य करके वह बाइक से गांव जा रहा था। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित रतनपुर के भट्ठे के सामने जहांगीराबाद की ओर से तेज गति से आ रही ट्रांसफार्मर से लदी पिकअप गाड़ी ने अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पीएसी जवान प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर...