पिकअप को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, दो घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- कायमगंज, संवाददाता। जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर निवासी अनुज कुमार व कम्पिल क्षेत्र के गांव जयंतपुरा निवासी शिखा पुत्री राजकुमार समेत 20-25 लोग ट्रैक्टर से उसैत मंदिर पर पूजा अर्चना कर वापस आते समय इकलहरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप को बचाने में ट्रैक्टर जाकर पोल से टकरा गया और सड़क पर ही पलट गया, जिसमें दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज हुआ। बाकी लोग बाल बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.