गिरडीह, अप्रैल 16 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना के आगे गांधी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार में जा रही बंगाल नम्बर की पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार को सामने से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल स्कूटी सवार तिसरी के जमुनियाटांड़ निवासी राजकुमार साव है। घटना के बाबत बताया जाता है कि स्कूल में छुट्टी होने पर राजकुमार साव बच्चे को लेने के लिए गांधी मोड़ स्थित एक निजी स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से जा उरही पिकअप गाड़ी ने राजकुमार साव की स्कूटी में सामने से जोरदार धक्का मार दिया। जिसके बाद स्कूटी सहित राजकुमार साव पिकअप गाड़ी के नीचे आ गए। यह भी पढ़ें- पिकअप ने राजमिस्त्री को कुचला, मौत इस घटना में राजकुमार साव का एक पैर टूट गया है और सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है। वहीं स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घटना...