चंदौली, जून 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पिकअप के धक्के से 55 वर्षीय जमुरना के देवरापुर निवासी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने सीएचसी से जिला हास्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये शव को भेज दिया। पुलिस ने वाहन सहित चालक को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुटी है。

घटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के जमुरना देवरापुर गांव के 55 वर्षीय ओमप्रकाश राम अपने साइकिल से मनिहरा गांव में अनिल यादव के मकान का स्लैब ढालने के लिये घर से सुबह नौ बजे निकला था। पपौरा होते हुए मनिहरा पेट्रोल...