सोनभद्र, जून 23 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक व्यापारी की मौत हो गई। वह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी 47 वर्षीय गिरवर प्रसाद पुत्र विरझू प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब पौने पांच प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप रेणुकूट की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़फड़ाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ल...