पिकअप के धक्के से महिला की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, मई 21 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव के पास बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर गुरुवार की शाम पिकअप के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। वह आटो से उतरकर सड़क पार करते समय पिकअप की चपेट में आ गई। बभनी थाना क्षेत्र के करमहल टोला असनाडाड़ निवासी 52 वर्षीय फूलमती पत्नी देवशाय गुरुवार की शाम को बभनी कस्बे से सब्जी लेकर आटो से अपने घर जा रही थी। वह दरनखाड़ गांव के पास पहुंचकर आटो से उतरी। आटो से उतरकर वह बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस और एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.