गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सीवान-सरफरा मुख्य पथ पर बढ़ेया गांव के समीप सोमवार की देर शाम बाइक व पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव निवासी सुभाष ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी भाभी माया देवी व पड़ोसी कौशल्या देवी के साथ गोपालगंज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुभाष ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.