गोपालगंज, जून 3 -- गोपालगंज। जिले के विजयीपुर थाने के मझवलिया गांव के समीप मंगलवार की देर शाम पिकअप के धक्के से बाइक सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। जबकि दूसरी भांजी को गंभीर हालत में इलाज के लिए देवरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। मृतकों में विजयीपुर थाने के घाट बंधौरा छितौना टोला गांव निवासी हबीब अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र वाकिफ अंसारी तथा उसकी भांजी, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौच घाट थाना क्षेत्र के रामनगर मठिया गांव निवासी अहमद अंसारी की 12 वर्षीय पुत्री आलिया अंसारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद विजयीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की देर रात मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जात...