पिकअप के धक्के से बाइक सवार जख्मी
मिर्जापुर, मई 13 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी माइनर पर सोमवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप के धक्के से बाइक चालक समेत सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के पिउरी गांव निवासी 26 वर्षीय विंध्यवासिनी अपने पड़ोस के साथी के साथ रात नौ बजे बनकी गांव से अपने घर आ रहे थे। रामपुर मोड़ पर सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को दीपनगर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपती जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.