सोनभद्र, अप्रैल 27 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढनीनाला तालाब के सामने रविवार की देर शाम पिकप के धक्के से बाइक सवार 20 फिट नीचे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक दुद्धी बाजार में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव निवासी 27 वर्षीय बालवीर पुत्र कैलेंडर दुद्धी में रहकर एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय का कार्य करता है। रविवार की रात लगभग आठ बजे वह बाइक से सब्जी लेने के लिए दुद्धी बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बढ़नी नाला तालाब के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार युवक सड़क के किनारे लगभग 20 फिट नीचे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं धक्का मारने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बा...