गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के मीरगंज थाने के साहेबाचक गांव के समीप गुरुवार को पिकअच के धक्के से एक ई-रिक्शा पर सवार सास-बहू समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल सास-बहू को बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मीरगंज थाने के पिपरा गांव की गीता देवी अपनी सास ललिता देवी को डॉक्टर से दिखाने के लिए अपने घर से गुरुवार को ई-रिक्शा पर सवार मीरगंज शहर से हथुआ जा रही थी। उक्त ई-रिक्शा पर अन्य तीन लोग और सवार थे। ई-रिक्शा पर सवार होकर सभी हथुआ जा रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही साहेबाचक गांव के समीप पहुंचे...