फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गुनीर गांव निवासी 16 वर्षीय सम्पूरन पुत्र शेखर, अपने नाना धुनारे निवासी कोरसम के घर रहकर पास के ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। शनिवार देर रात उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि किशोर का शव पिकअप वाहन के डाले के ऊपर पड़ा था और खून भी दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने वाहन व चालक को पकड़ लिया। चालक बिपिन निवासी खजुहा ने पुलिस को बताया कि वह किशोर को ले जा रहा था और वह केबिन के ऊपर डाले में बैठा था, तभी पेड़ से सिर टकराने से हादसा हुआ। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को वाहन से कुचलकर हत्या की गई...