चक्रधरपुर, अप्रैल 27 -- मनोहरपुर। रविवार को एक पिकअप वाहन के धक्के से मनोहरपुर रेलवे लेबल क्रासिंग का बूम क्षत्तिग्रस्त हो गया। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना दोपहर 12.55 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक आनंदपुर की ओर से बांस लेकर आ रही उक्त पिकअप वाहन (जेएच 06 सी/5114) के अनियंत्रित होने से हुई टक्कर में बूम क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पिकअप वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं रेलवे के तकनीकी विभाग द्वारा बूम को दुरुस्त करने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। इस दौरान सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर सड़क पर लगा भीषण जाम यह भी पढ़ें- लखनऊ में इस रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनकर तैयार, 5 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.