पिकअप के चपेट में आने से बाइक सवार दो जख्मी
पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव के समीप सोमवार को दिन में पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। गंभीर स्थिति में दोनों घायलों को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी आरिफ अंसारी और साहिल अंसारी के रूप में हुई है। नेउरा के मुखिया आले हसन और परिजनों ने बताया कि दोनों युवक किसी काम से चैनपुर जा रहे थे। नेउरा गांव के तालाब के समीप पहुंचने पर मेदिनीनगर की ओर से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों लोगों आओ एमआरएमसीएच में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.