हाजीपुर, जून 3 -- चेहराकलां । सं.सू. पिकअप से कुचलने से एक बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब सात बजे महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क पर प्रखंड मुख्यालय चौक चेहराकलां पर हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टॉयर जलाकर करीब दो घंटे तक सामान्य रूप से सड़क जाम रखा। बाद में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर सड़क पर लगे जाम को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत अधेड़ करीब 52 वर्षीय मिथलेश राय उर्फ मिट्ठू राय स्थानीय मंसूरपुर हलैया गांव का रहने वाला था। यह भी पढ़ें- सड़क पार कर रहे किशोर को पिकअप ने रौंदा,गई जान इस संबंध में बताया गया कि मिथलेश रोज की तरह चौक पर पहुंचा और चाय पीकर पान खाने के लिए बाइक से ही बगल में पान दुकान प...