बहराइच, मार्च 8 -- रिसिया, संवाददाता। रिसिया - कटिलिया मार्ग पर जुलाहनपुरवा के निकट सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा को भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। ई रिक्शा सवार तीन यात्री घायल हो गए है। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। रिसिया थाने के कारीजोर निवासी राकेश यादव पुत्र मिश्री लाल (35) अपने ई रिक्शा से रविवार सुबह लगभग 6:45 बजे शहर स्थित मंडी आ रहे थे। उनका ई रिक्शा जैसे ही जुलाहनपुरवा के पास पहुंचा। उसी दौरान रिसिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और परिजन सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत्य घोषित कर दिया। ई रिक्शा में सवार धर्मराज, उमर,रुबिया भी घायल हो गए,जिनको तत्काल नजदीक के निजी अस्पत...