पिकअप की ठोकर से युवती जख्मी, रेफर
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- साहेबगंज। बाजार स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप बुधवार को पिकअप की ठोकर से 20 वर्षीया मुस्कान कुमारी जख्मी हो गई। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवती प्रतापपट्टी निवासी मनसा देवी मंदिर के पुजारी संजय दुबे की पुत्री है। ग्रामीणों ने पिकअप समेत चालक को पकड़ लिया। इधर, साहेबगंज-राजेपुर मार्ग पर मलंग स्थान से आगे पिकअप की ठोकर से जुगाड़ गाड़ी का चालक मनोज महतो (45) जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वह गुलाबपट्टी निवासी रामाधार महतो का पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.