आरा, मई 7 -- गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा राइस मिल के समीप गुरुवार की दोपहर हुई घटना बहन को लाने उससे ससुराल रतनाढ गांव जा रहे थे तीनों चचेरे भाई रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीनों भाइयों को रौंद डाला जख्मी दोनों भाइयों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार था। वह बीसीए का छात्र था। घायलों में रतनपुर गांव निवासी रतन प्रसाद के 16...