देवरिया, फरवरी 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो परीक्षार्थी समेत तीन लोग पिकअप की ठोकर से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दोनों परीक्षार्थी रुद्रपुर के पिपरा कछार स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अहलादपुर मरकड़ी निवासी दिग्विजय गोंड (18)पुत्र प्रमोद एवं दीपक (18) पुत्र रामाश्रय रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के दसवीं के छात्र हैं। दोनों छात्रों का रुद्रपुर के पिपरा कछार स्थित जनता इंटर कॉलेज में सेंटर गया है। बुधवार को हिंदी विषय का पेपर देने दिग्विजय के भाई विशाल गोंड के साथ बाइक से दोनों ...