मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। गद्दोंपुर मठिया गांव के पास जाफरपुर-बसैठा मुख्य मार्ग पर शनिवार को पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सरैया थाने के रेपुरा महादेव निवासी असरफ अली के 17 वर्षीय पुत्र मो. इरसाद तथा मो. हलिमन के पुत्र वसीर (16) को पारू पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ शशिप्रकाश ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इरसाद और वसीर दोनों बाइक से जाफरपुर ओर जा रहे थे। इस दौरान गद्दोंपुर मठिया गांव में पिकअप की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पिकअप जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.