दरभंगा, जनवरी 28 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के एसएच 88 पर सुगनिया मोड़ नौडेगा के पास रविवार की रात बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस बाइक पर दूसरा सवार युवक घायल है। उसका इलाज पटना के किसी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बांध झांझर बसकट्टी गांव के दिनेश यादव के पुत्र चंद्रवीर यादव के रूप में की गयी। परिजनों के मुताबिक घटनास्थल से गंभीर रूप में घायल दोनों युवकों को बहेड़ी पीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। लाश को वापस घर ले आया गया। अगले दिन बहेड़ी थाने को सूचित किया गया। मौके पर एसआई रौशन कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम में डीएमसीएच भेज दिया। वापस आने पर सोमवार को ही उनके पैतृक गांव में...