मुजफ्फरपुर, मई 17 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के विशुनपुर पट्टी पोखरा के समीप स्टेट हाईवे 74 पर रविवार को पिकअप की ठोकर से बाइक सवार 50 वर्षीय मोहर साह जख्मी हो गए। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वह वासुदेवपुर सराय पंचायत के गोपीगंज के निवासी हैं। ठोकर मारने के बाद पिकअप लेकर चालक भाग गया। बताया जाता है कि मोहर साह निर्माणाधीन फोरलेन के प्लांट से घर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...