दरभंगा, मार्च 13 -- दरभंगा। तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना गत बुधवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी अशोक पासवान के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई। बताया गया है कि परिवार के सभी लोग शादी समारोह में भोज खाकर भट्ठा की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कड़ियाही टोल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बच्चे को जोरदार ठोकर मार दी। परिजन बच्चे को आनन-फानन में बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि लौटते समय बच्चा थोड़ा पीछे रह गया था। इसी दौरान किसी राहगीर ने आकर सूचना दी कि बच्चे को पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.