सिद्धार्थ, मई 10 -- खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर नकथर गांव के पास शनिवार को सड़क किनारे बकरी चरा रहे एक युवक को पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकथर गांव निवासी नीरज (18) पुत्र ओमप्रकाश गांव के पास सड़क किनारे बकरियों को घास चरा रहा था। पकड़ी बाजार की तरफ से शोहरतगढ़ जा रही पिकअप वाहन ने नीरज को जोरदार ठोकर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गया। वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल घटना को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस दौरान घायल युवक के भाई धीरज और मां आदि परिवार के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने घायल को सीएच...