मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- गायघाट। मझौली-चोरौत एनएच 527 सी स्थित हसना में बुधवार को पिकअप व बाइक की टक्कर में टेंट संचालक की मौत हो गई। मृतक रामनगर निवासी 38 वर्षीय आशीष कुमार उर्फ रितेश कुमार था। इस दौरान पिकअप सड़क किनारे पलट गई। रितेश को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-527 सी को जाम कर दिया। सूचना पर गायघाट थानेदार जयप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...