मोतिहारी, अप्रैल 23 -- संग्रामपुर। अरेराज संग्रामपुर वाया बरियरिया मुख्य पथ में इन्द्रगाछी मठ के समीप पिकअप की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृत महिला उतरी बरियरिया पंचायत वार्ड नंबर एक इन्द्रगाछी गांव की सरबजीत सहनी की पत्नी नीरू देवी(45) बताई जाती है। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। परिजन द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है । आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। मृतका नीरू को केवल एक पुत्री है। मौत की खबर से परिजन में कोहराम मचा हुआ है । उतरी बरियरिया पंचायत की मुखिया संध्या देवी के प्रतिनिधि पप्पू महतो,भाजपा नेता वकील चौधरी, रणजीत, राहुल सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया।...