पिकअप की ठोकर से घायल महिला की मौत
मोतिहारी, मई 3 -- चिरैया, निसं। मिश्रौलिया -बनकटवा रोड में बैद्यनाथपुर चौक के पास शनिवार को पिकअप की ठोकर से घायल अधेड़ महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका सुमित्रा देवी (58) चिरैया थाना क्षेत्र के पांसलवा गांव निवासी जगत नारायण ठाकुर की पत्नी थी। घटना के समय वह लखौरा थाना क्षेत्र के मजीरवा गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में बैद्यनाथपुर चौक के पास तीव्र गति से पीछे से आ रही एक पिकअप ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार महिला को ठोकर मार दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, रोड जाम जबकि बाइक चला रहा राजू ठाकुर भी जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल देवर - भाभी को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.